हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट
शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में आज उपचुनाव के नतीजे आएंगे। 10 जुलाई को देहरा, नालागढ़, हमीरपुर सीट के लिए वोटिंग हुई थी। आज इन सीटों पर पड़े वोटों की गणना की जा रही है। अब तक की मतगणना में एक पर भाजपा व दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
किस सीट से कौन चल रहा आगे?
- देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर आगे चल रही हैं।
- हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा आगे चल रहे हैं।
- नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा आगे चल रहे हैं।
किस सीट से किसके बीच मुकाबला?
देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर, बीजेपी के होशियार सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं हमीरपुर में बीजेपी के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा के बीच मुकाबला है। नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा और बीजेपी के केएल ठाकुर के बीच मुकाबला है।

Author: India Hit News
Post Views: 60