छानबीन में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। दिल्ली का लाजपत नगर पार्ट वन गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। शनिवार शाम 6:47 बजे करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चली हैं। गोलीबारी की घटना में एक शख्स घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाट सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। तुंरत ही पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
शख्स के बाएं घुटने में लगी गोली
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 6:47 बजे एच ब्लॉक, लाजपत नगर 1 में झगड़े और गोलीबारी के बारे में एक कॉल प्राप्त हुई। तुरंत ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि अभिषेक सागर उर्फ कात्या नामक व्यक्ति पर हमला किया गया है। उसके बाएं घुटने में गोली लगी हुई थी।

Author: India Hit News
Post Views: 87