Search
Close this search box.

Video: ओवरटेक करने को लेकर शख्स ने महिला के साथ की मारपीट, खून से लथपथ हालत में सड़क पर छोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Screen Grab- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
महिला ने वीडियो में बताई अपनी आपबीती

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स ने एक बीच सड़क पर एक महिला के साथ मारपीट की। शख्स ने उस महिला को इतने जोर से मुक्का मारा कि उसके नाक से खून तक निकलने लगा। इसके बाद वो आदमी वहां से भाग गया। घटना के बाद महिला ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी पूरी कहानी बताई और उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि महिला ने वीडियो में क्या कुछ कहा है।

महिला ने बताई आपबीती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला ने घटना की पूरी जानकारी दी। वीडियो के मुताबिक महिला का नाम जेरलीन डी सिल्वा है। वो अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी पर पाषाण-बानेर लिंक रोड से जा रही थी। वहीं एक बुजुर्ग शख्स ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। वो करीब 2 किलोमीटर से तेजी से गाड़ी चलाते हुए उनके करीब आने की कोशिश कर रहा था। महिला ने अपनी स्कूटी को सड़क के बाईं तरफ कर लिया। मगर शख्स ने अपनी गाड़ी को उस महिला की स्कूटी के आगे लाकर रोक दिया। इसके बाद वह गाड़ी से उतरा और उसने महिला के चेहरे पर दो मुक्के मारे और उसके बालों को खींचा। मुक्के के कारण महिला के नाक से खून भी निकलने लगा।

यहां देखें महिला का वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने चतुश्रंगी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने महिला की बात सुनने के बाद धारा 118(1), 74, 115(2), 352, 119, 177, 184 के तहत FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्ष के बयान को दर्ज कर रही है और उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें-

सपा नेताओं का मुंबई में डेरा… मातोश्री में अयोध्या के सांसद और उद्वव ठाकरे के बीच बैठक, जानें क्या हुई बात?

रायगढ़ में रेड अलर्ट, रत्नागिरी में भी भारी बारिश की चेतावनी, जानें महाराष्ट्र के लोगों को कब मिलेगी राहत

 

Source link

India Hit News
Author: India Hit News

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai