Search
Close this search box.

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, सेंसेक्स 426 अंक लुढ़का, निफ्टी टूटकर 24,400 के नीचे, जानें क्यों मार्केट में कमजोरी?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Huge fall in share Market - India TV Paisa

Photo:FILE शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 426.50 अंक टूटकर 80,178.15 अंक पर खुला है। इसी तरह निफ्टी में भारी गिरावट गिरावट है। निफ्टी 136.20 अंक टूटकर 24,394.70 अंक पर खुला है। आपको बता दें कि शुक्रवार के बाद आज दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो में बड़ी गिरावट है। आपको बता दें कि शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 738.81 अंक टूटकर 81,000 अंक से नीचे 80,604.65 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 269.95 अंक गिरकर 24,530.90 पर बंद हुआ था। 

क्यों बाजार में गिरावट लौटी? 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बिकवाली का जोर रहने से घरेलू बाजार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बजट आने के पहले बाजार में मुनाफावसूली का जोर है। बजट बाजार के लिए बड़ा इवेंट होता है। इसके चलते लोग मुनाफा निकाल रहे हैं। इससे बाजार में बिकवाली लौटी है। इसके चलते बाजार में गिरावट है। 

 

Latest Business News

Source link

India Hit News
Author: India Hit News

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai