Search
Close this search box.

VIDEO: 911 पर कॉल कर अश्वेत महिला ने मांगी थी मदद, अमेरिकी पुलिस ने घर में घुसकर उसे ही मार दी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीन ग्रेसन नाम के पुलिसकर्मी पर महिला के फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप है- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
सीन ग्रेसन नाम के पुलिसकर्मी पर महिला के फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप है

अमेरिका से अक्सर अश्वेत लोगों को प्रताड़ित करने की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल में ऐसी ही एक घटना फिर से सामने आई है, जहां एक अश्वेत महिला के साथ अमेरिकी पुलिस ने जो कुछ भी किया उसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। दरअसल, अश्वेत महिला ने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी थी। महिला ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उसके घर में एक संदिग्ध व्यक्ति के घुस आया है। पुलिस मदद के लिए तो आई लेकिन पुलिस ने महिला की मदद करने की जगह उसे मौत की नींद सुला दी।

घटना अमेरिका के इलिनॉय प्रांत की है। जहां एक 36 वर्षीया अश्वेत महिला को एक पुलिसकर्मी ने 6 जुलाई को गोली मार दी थी। महिला का नाम सोन्या मैसी था। महिला की शिकायत पर मदद के लिए 2 पुलिसकर्मी उसके घर पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन पुलिसकर्मियों में से एक ने उस महिला को गोली मार दी। मामले में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

फिलहाल घटना से जुड़े 36 मिनट का एक बॉडी-कैमरा फुटेज सोमवार को जारी किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी सीन ग्रेसन और एक दूसरा पुलिसकर्मी सोन्या से बात कर रहे हैं। कुछ देर बाद महिला अपने किचन में जाती है और वहां पर गर्म पानी से भरे एक मग को उठाती है। इसे देखकर पुलिसकर्मी पीछे हट जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी महिला पर बंदूक तान देता है। दोनों पुलिसकर्मी महिला से पानी से भरे पॉट को नीचे रखने को कहते हैं। लेकिन महिला ऐसा नहीं करती। जिसके बाद पुलिसकर्मी सीन ग्रेसन महिला पर दनादन तीन गोलियां दाग देता है।

Latest World News

Source link

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool