Search
Close this search box.

चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत, शंघाई में तूफान ने भी मचाई तबाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन में हुए भूस्खलन स्थल पर मौजूद राहत और बचाव टीम। - India TV Hindi

Image Source : PTI
चीन में हुए भूस्खलन स्थल पर मौजूद राहत और बचाव टीम।

बीजिंग: चीन में भारी बारिश और बाढ़ के साथ तूफान भी कहर बनकर टूटा है। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है। साथ ही काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। चीनी मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली। चीन की डिजिटल न्यूज वेबसाइट ‘द पेपर’ में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि एक अन्य घटना में, चीन के शंघाई में तूफान के कारण एक पेड़ के गिर जाने से एक कंपनी के प्रतिनिधि की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चीन में ये मौतें संभवत: उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘गेमी’ के कारण हुई। चीन की सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ की खबर में बताया गया है कि हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के पास स्थित युएलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन होने से एक घर ढह गया। पहले की एक खबर में बताया गया था कि भूस्खलन होने से 18 लोग फंस गए हैं और छह घायल व्यक्तियों को निकाल लिया गया है।

घटना में कई घायल

भूस्खलन की इस घटना में कई व्यक्ति घायल हुए हैं। हालांकि नवीनतम खबर में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। इस बात की कोई जानकारी नहीं है इस घटना में घायल हुए लोगों को गंभीर या मामूली चोटें आई हैं। खबर में बताया गया कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण पहाड़ों से बह रहे पानी के कारण हुआ। राहत और बचाव टीमें मौके पर हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का बड़ा बयान-“भले ही मुझे कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन मैं चुनाव जीतूंगी”




Explainer: अमेरिकी चुनाव में कैसे होती है फंडिंग, कौन जुटाता है इतना सारा चंदा?

 

 

Latest World News

Source link

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool