Jul 04, 2024
3:27 PM (IST)
Posted by Rishikesh Singh
Jul 04, 2024
2:27 PM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की फोटो विराट कोहली ने की शेयर
भारतीय टीम के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद आज बारबाडोस से दिल्ली पहुंचे थे, जिसके बाद पूरी टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। वहीं अब विराट कोहली ने पीएम के साथ हुई इस खास मुलाकात को लेकर कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और लिखा कि हमारे लिए ये कितनी सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज मिलने का मौका मिला। सर आपका धन्यवाद जो आपने आज हमें पीएम आवास पर आमंत्रित किया।
Jul 04, 2024
2:18 PM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
1:15 PM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
1:13 PM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
12:46 PM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
पीएम से मुलाकात कर वापस होटल लौटे टीम इंडिया के खिलाड़ी
भारतीय टीम के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली वापस लौटी, जिसके बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होनी थी। पीएम से अब टीम इंडिया के खिलाड़ी मुलाकात करने के बाद बस से वापस होटल के लिए रवाना हो गए हैं, जिसके बाद वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। मुंबई में शाम 5 बजे से विक्ट्री परेड होगी।
Jul 04, 2024
11:49 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
वानखेड़े स्टेडियम में फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंच गई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी, जहां विक्ट्री परेड के बाद बीसीसीआई द्वारा टीम को प्राइज मनी दी जाएगी। वहीं फैंस को वानखेड़े स्टेडियम में फ्री एंट्री दी जाएगी।
Jul 04, 2024
11:01 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
मुंबई में टीम इंडिया के स्वागत की जोरदार तैयारी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद देश वापस लौटी भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां टीम ओपन बस में सवार होगी जिसमें नरीमन प्वाइंट से लेकर वानखेडे स्टेडियम तक करीब 1.5 किलोमीटर तक के रास्ते पर विक्ट्री परेड के लिए जोरदार तैयारी की गई है।
Jul 04, 2024
10:40 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
10:33 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
10:27 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
10:15 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
रोहित शर्मा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही काटा केक
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ट्रॉफी हाथ में लिए बाहर आए और उसके बाद उन्होंने बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह के साथ केक काटा। इसके बाद रोहित शर्मा फैंस को ट्रॉफी दिखाने के साथ टीम बस में बैठे जिसमें वह साफतौर पर अपनी खुशी को व्यक्त कर रहे थे। बीसीसीआई ने एयरपोर्ट पर उतरने के साथ टीम होटल पहुंचने तक का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Jul 04, 2024
9:28 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
8:50 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
प्लेन में ट्रॉफी के साथ सामने आया टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बारबाडोस से दिल्ली लौटते समय प्लेन के अंदर सभी खिलाड़ियों की मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे थे।
Jul 04, 2024
8:33 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
8:30 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
7:46 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
7:25 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हाथ में लेकर निकले बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने हाथ में लिए हुए थे, जिसमें उन्होंने इसे फैंस को भी दिखाया। बता दें कि रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
Jul 04, 2024
7:20 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
होटल में स्पेशल केक से किया जाएगा टीम इंडिया का स्वागत
दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में भारतीय टीम को ठहराया गया है, जहां पर उनके स्वागत के लिए टीम इंडिया की जर्सी की कलर का केक तैयार किया गया है जिसमें ट्रॉफी को दिखाया गया है। इस केक को चॉकलेट से बनाया गया है। आईटीसी मौर्या होटल के चीफ शेफ शिवनीत पहोजा ने बताया कि ये हमारी वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्वागत के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा हमने उनके लिए स्पेशल ब्रेकफास्ट भी तैयार किया है।
Jul 04, 2024
7:14 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
7:05 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
टीम बस में सबसे आगे बैठे हैं विराट कोहली
भारतीय टीम के खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद टीम बस में सवार हो रहे हैं, जिसमें सबसे आगे विराट कोहली बैठे हुए हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। कोहली ने टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट को अलविदा भी कह दिया था।
Jul 04, 2024
6:48 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
6:45 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
6:42 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
बीसीसीआई की तरफ से दी जाएगी प्राइज मनी
भारतीय टीम के 11 साल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने की खुशी में बीसीसीआई ने टीम के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में शामिल सदस्यों के लिए 125 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया था, जिसे विक्ट्री परेड के बाद होने वाले कार्यक्रम में बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा टीम इंडिया को दिया जाएगा।
Jul 04, 2024
6:40 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
6:38 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
6:33 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
Jul 04, 2024
6:31 AM (IST)
Posted by Abhishek Pandey
